सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। इस दौरान सोनीपत को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड को शहर से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर स्थानांतरित करने के लिए , सोनीपत में 100 बेड के एमसीएच विंग की मंजूरी देकर काम शुरू होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) से जुड़े कार्यों की स्वीकृति दिए जाने पर भी धन्यवाद किया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद पुनीत राई, हरि प्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, मुकेश सैनी, मुनिराम ठोलेदार भी मौजूद रहे।