फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जैविक खेती से होने वाले फायदे बताए

Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। किसान क्लब महेंद्रगढ़ की बैठक का आयोजन बीआरडी एफपीओ दौगड़ा अहीर पर किया गया। बैठक में ग्रामीणों व किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को जैविक भोजन करने का आह्वान किया। पूर्व कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि रसायनों के उपयोग से जमीन खराब होने के साथ इंसान के स्वास्थ्य के लिए भी खराब है। कार्यक्रम में किसान क्लब के प्रधान पूर्व सरपंच विजेंद्र इसराना ने सरकार से मांग की की पिछले दिनों महेंद्रगढ़ जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है इसको लेकर सरकार पीड़ित किसान को मुआवजा देने का काम करें।
वहीं भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किसानों को मोटे अनाज के बारे में बताया। क्लब पदाधिकारियों ने किसान क्लब के उद्देश्यों, जैविक खेती व जैविक भोजन के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर वीर सिंह यादव सचिव, सतवीर सिंह, राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, पवन यादव, राज सिंह, मनोज, जगराम यादव सुंदरह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें