फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल मनोविज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Sat, 17 Oct 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में शुक्रवार को खेल मनोविज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को खेल प्रदर्शन में मानसिक मजबूती की भूमिका और खेल आयोजनों के कुशल प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स साइकोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अनिल करवांडे ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार में खेल मनोविज्ञान की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि शारीरिक और तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मानसिक तैयारी भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाती है। डॉ. करवांडे ने एकाग्रता, प्रेरणा और आत्मविश्वास को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने भावनात्मक नियंत्रण और तनाव प्रबंधन पर भी जोर दिया। ये पहलू खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दबाव का सामना करने में सक्षम बनाते हैं। दोनों सत्रों से विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी मिली। उन्हें आवश्यक दक्षताओं को समझने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें