फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्य वीर दल सोनीपत की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के आर्य समाज शांति नगर में आयोजित नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह के द
विज्ञापन

विज्ञापन
आर्य वीर दल सोनीपत की नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण
सोनीपत। आर्य वीर दल सोनीपत की नई कार्यकारिणी का गठन आर्य समाज शांति नगर में हुआ। इस समारोह में जिला, नगर और ग्राम स्तर पर नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों से युवाओं के चरित्र व जीवन निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।
आर्यवीर हरियाणा के प्रांतीय संचालक नरेंद्र आर्य ने 29 जुलाई को संदीप श्रेयार्थी को जिला संचालक नियुक्त किया था। उन्हें जिला कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया था। समारोह में धर्मवीर मुमुक्षु ने पदाधिकारियों को युवाओं के जीवन निर्माण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। संदीप आर्य दर्शनाचार्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्हें मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन

राजा आर्य समस्त पर्व संचालक, उदय शास्त्री प्रचार मंत्री, सविता आर्या मीडिया प्रभारी और रोहिणी आर्या आर्य वीरांगना दल अधिष्ठात्री बनीं। नगर स्तर पर करण आर्य नगर संचालक, उत्तम आर्य उप नगर संचालक, प्रवेश आर्य नगर मंत्री, शिवम आर्य शारीरिक शिक्षा अध्यक्ष और अग्नि आर्य बौद्धिकाध्यक्ष नियुक्त हुए। ग्राम स्तर पर ककरोई के लिए सुभाष दहिया, पबनेरा के लिए राकेश और जटोला के लिए डॉ. प्रतिभा को ग्राम संचालक बनाया गया।
विज्ञापन

प्रमुख नियुक्तियां
संदीप श्रेयार्थी को जिला संचालक बनाया गया। आयुष आर्य और रामनिवास आर्य जिला उप संचालक नियुक्त हुए। शुभम आर्य मंत्री, कनिष्क आर्य कोषाध्यक्ष और प्रिंस आर्य सह कोषाध्यक्ष बने। डिम्पल आर्य कार्यालय मंत्री, अजय आर्य शारीरिक शिक्षा अध्यक्ष और सुरेश आर्य बौद्धिकाध्यक्ष नियुक्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें