फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- विचारों की असमानता के कारण खुद गिर जाएगी गठबंधन सरकार

Thu, 23 Jan 2020 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
विज्ञापन
महंत आत्मा दास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए बीएस हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार को बने हुए तीन माह होने को हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में विकास का एक काम भी शुरू नहीं हो सका है। आमजन, किसान और कमजोर वर्ग के लिए सरकार कब काम शुरू करेगी यह समझ नहीं आ रहा है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के चल रही गठबंधन सरकार दिशा और दिशाहीन है।

विज्ञापन


वह वीरवार को खुबडू गांव स्थित समस्खा डेरा में आयोजित महंत आत्मा दास की सत्रहवीं की रस्म कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम और गृहमंत्री को अपने महकमों को लेकर झगड़ने की बजाए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। सीआईडी को गृह मंत्रालय की आंख, कान और नाक बताने वाले अनिल विज अब बिना सीआईडी के क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे विवादों का जल्द निपटारा कर प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार के पूर्व कार्यकाल में धान घोटाला हुआ है। घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए या फिर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित कमेटी से करवाई जाए। भाजपा और जजपा के विचार ही मेल नहीं खा रहे।
विज्ञापन


सरकार को ओलावृष्टि से खराब हुई किसान की फसलों की गिरदावरी करवा कर मुआवजा देना चाहिए। गन्ने के रेट में बढ़ोतरी करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, महंत बाबा बालक नाथ, महेंद्र चोपड़ा, मनोज रिढाऊ, अनूप मलिक, सुरेश जोगी, अनिल पहलवान, जगबीर मलिक, डॉ. कुलबीर सरोहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें