फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी एकजुट होकर खिलाएं कमल : विधायक पवन

विज्ञापन
फोटो 27- विधायक पवन खरखौदा।
विज्ञापन
खरखौदा। फेसबुक पर लाइव आकर खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने सभी से कहा है कि भाजपा की तरफ से हीरा लाल इंदौरा को एकजुट होकर जिताएं और विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी खरखौदा में कमल खिलाने का काम करें।
विज्ञापन

पवन खरखौदा ने कहा कि सभी को आगे आकर कमल खिलाने का काम करना होगा। खरखौदा मेरा परिवार है, इसे एकजूट रखना मेरा कर्तव्य है। भाजपा के अलावा जो भी अन्य चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें भी बड़ा दिल दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आना चाहिए। पार्टी से बड़ा कुछ नहीं होता है, मेरे लिए भी भाजपा सब कुछ है। मेरा मानना है कि अन्य प्रत्याशियों को बैठाने का काम हो और भाजपा की तरफ सहमति बनाई जाए। फिर चाहे ममता मेहरा सैनी हैं या फिर रिंकेश सहित अन्य। कहा वह अभी बाहर हैं, 20 फरवरी को खरखौदा में बैठक कर मंथन होगा कि सबसे ज्यादा मार्जिन से कैसे जीता जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें