फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपट करने से सब संतुष्ट हो सकते हैं, आत्मा नहीं : संजय शास्त्री

Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
निरस्त
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लक्षण महापर्व का तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में जैन पाठशाला के बच्चों ने शांतिधारा व भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया। इसके पश्चात 64 रिद्धि महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

टीकमगढ़ से विधानाचार्य पंडित संजय शास्त्री ने कहा कि कभी भी कपट नहीं करना चाहिए। कपट में शक्ति व पैसा दोनों अधिक लगते हैं। कपट करने से बाकी सब तो संतुष्ट हो सकते हैं लेकिन आत्मा नहीं।
जैन पाठशाला की अध्यापिका शशि जैन, नूपुर जैन, ऋतु जैन, प्रेरणा जैन, निशा जैन ने कहा कि सभी को असली चाहिए फिर नकली क्यों बनें। सरलता में ही शांति बनी रहती है। कभी किसी का डर नहीं रहता है।
विज्ञापन

मुकेश जैन, विपिन जैन, अंशुल जैन ने कहा कि जिसका व्यवहार जितना सहज होगा, वह उतना ही महान होगा। दिखावा करने वाले कभी महान नहीं बन सकते। मनुष्य को कच्चा लालच छोड़कर संतोष के रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राकेश जैन, सरिता जैन, मधु जैन, अनु जैन, संतोष जैन, संजना जैन, अनुराधा जैन, जयकुमार जैन, जगदीश जैन, सुरेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें