गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अनाज मंडी पहुंचकर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद रही है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों और आढ़तियों को किसी भी तरह की परेशानी न आए। बायोमीट्रिक गेट पास से लेकर फसल की खरीद और उठान तक पूरी प्रक्रिया आसान और सुचारु रखी जाए।
शनिवार देर शाम मंत्री मंडी में अलग-अलग जगह पहुंच कर गेहूं की ढेरियों की जांच की। उन्होंने मापतौल और नमी भी चेक की। साथ ही मार्केट कमेटी, हैफेड और वेयरहाउस से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद पूरी पारदर्शिता से की जाए। गेहूं का उठान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेणु सहित कई अधिकारी और मंडी से जुड़े लोग मौजूद रहे।