फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों के जर्जर भवनों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा

Thu, 07 Aug 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अमर उजाला के कैसी है पाठशाला अभियान के तहत प्रकाशित समाचारों पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूलों के भवनों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

यहां जलभराव एवं अन्य बुनियादी कमियों को सात दिन के भीतर दूर करने का निर्देश दिया गया है।
बुधवार को खरखौदा तहसील के ग्राम गढ़ी सिसाना के राजकीय उच्च विद्यालय की दशा को प्रमुखता से उठाया गया था। गांव में पानी की निकासी स्कूल की तरफ होने की वजह से स्कूल के चारों तरफ से पानी ही पानी था।
इसकी वजह से पूरे भवन में सीलन आ गई। समाचार प्रकाशित होने के बाद सरपंच ने यहां मिट्टी का भराव करा दिया ताकि पानी वहां न जाए। इसके अलावा जल निकासी के लिए नाले के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

उधर खरखौदा के गन्नौर के एक व व सोनीपत के सेक्टर 15 में स्थित राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के भवन का शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने आश्वासन दिया है कि स्कूलों में जो भी समस्या होंगी, समाधान किया जाएगा। विद्यािर्थयों को समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें