फोटो: 11: इनेलो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र मंडाेरा।
खरखौदा। गांव मंडोरा निवासी रवींद्र को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले भी इनेलो में कई पदों पर रह चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2010 से 2018 तक युवा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। वहीं इनेलो की तरफ से अरुण खोखर को प्रदेश महासचिव व विकास दहिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।