फोटो :: सोनीपत के बिजली सब स्टेशन, राई में पौधरोपण करते एसडीओ रविंद्र पंवार व अन्य कर्मी। स्रोत
सोनीपत। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ रविंद्र पंवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान में बड़ी जरूरत बन चुका है। सभी को अधिक से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करनी चाहिए। पौधरोपण से ही धरा को हरा भरा का आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है।
वह शुक्रवार को बिजली सब स्टेशन, राई में पौधरोपण के दौरान बोल रहे थे। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाकर 22 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित हों और पृथ्वी को बेहतर बनाने में योगदान दें।
कहा कि पौधरोपण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिजली कर्मियों का शेड्यूल काफी व्यस्त है, उसके बावजूद पौधरोपण की पहल की गई। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राजबीर, विनोद, योगेश, हेमलता, दिप्ती, फोरमैन नवीन, प्रमोद, सुरेंद्र सांगवान, मोहन कौशिक, सागर, आनंद, कुलदीप, प्रवीन मौजूद रहे।