फोटो :39: सोनीपत में जीरो प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहनों को केएमपी-केजीपी पर भेजती पुलिस। स्रोत :
सोनीपत। ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होने के साथ ही दिल्ली में डीजल से चलने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह कुंडली थाने के सामने सर्विस लेन पर काफी ट्रक खड़े थे। बाद में उन्हें वहां से वापस भेज दिया।
दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए पुलिस टीम ने केजीपी व केएमपी के जीरो प्वाइंट पर नाका लगाकर वहां वाहनों को वाया केजीपी व केएमपी भेजना शुरू कर दिया है। अब कुंडली की तरफ नियम पूरे करने वाले वाहनों को ही भेजा जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह कुछ वाहन चालक दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए थे। जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद वाहन चालक संपर्क मार्ग पर खड़े हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस केजीपी-केएमपी के रास्ते रवाना किया।