सोनीपत। ककरोई रोड स्थित सैलून में घुसकर संचालक के सिर पर बल्ले (बैट) से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वेस्ट नगर स्थित पहाड़ी वाली गली निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उनके भाई जितेंद्र का ककरोई रोड पर सैलून है। दुकान किराये पर ले रखी है।
उनके भाई की दुकान पर आकर संजीत नाम के युवक ने हमला कर दिया। उसने उनके भाई के सिर में बल्ला मार दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। बाद में वह भाग गया। जितेंद्र को अस्पताल लेकर गए। ज्यादा गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जितेंद्र खून की उल्टियां कर रहा था। ज्यादा खराब हालत होने के चलते वह अपने भाई को निजी अस्पताल में ले गई, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरती के बयान पर संजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।