फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं सुनिश्चित

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ईवीएम वेयर हाउस में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करती उपायक्त नेहा सिंह। स्
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रोटोकॉल की जानकारी दी और सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयर हाउस में सीसीटीवी, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान निर्वाचन विभाग के असिस्टेंट वेदपाल चौहान, जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव और कानूनगो पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें