फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना रोड पर हटाया अतिक्रमण, जल्द जाम से मिलेगी राहत

Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24. सोनीपत में गोहाना रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से रखा सामान जब्त किया गया जिससे शहर के लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज की टीम ने नगर निगम सफाई निरीक्षक जोगिंद्र के टीम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान का मुख्य फोकस ककरोई चौक, तिरंगा चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर रहा। इन स्थानों पर दुकानों के आगे अवैध रूप से रखा गया सामान, सड़क किनारे लगाई गई रेहड़ियां और गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को हटवाया।
साथ ही यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों को मौके पर ही समझाया गया और उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज ने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में पुलिस का सहयोग करें और अतिक्रमण से बचें।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने, अतिक्रमण करने और निर्धारित स्थानों से बाहर ऑटो खड़ा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें