फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल फ्लाईओवर के नीचे से हटाया अतिक्रमण

Wed, 20 May 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मुरथल ​स्थित जीटी रोड से अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी। स्रोत: पुलिस प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को एनएच-44 स्थित मुरथल फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाया। यह अभियान सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत के नेतृत्व में चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान फ्लाईओवर के नीचे बने अस्थायी ढांचे, रेहड़ियां, अवैध रूप से रखी सामग्री और अन्य सामानों को हटाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। साथ ही ऐसे स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कार्रवाई से पहले लोगों को समझाया और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें