फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से हटाया अतिक्रमण

Thu, 08 Jan 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में कब्जा कार्रवाई के दौरान पुलिस बल व अ​धिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए राई औद्योगिक क्षेत्र की 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह अभियान पुलिस बल की सहायता तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राई गांव के कुछ व्यक्तियों ने निगम की औद्योगिक भूमि पर जबरन कब्जा किया था। समुचित नोटिस, कानूनी औपचारिकताओं और निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत प्रशासन ने उक्त भूमि का कब्जा बहाल किया। इस दौरान रूप दत्त, विनोद, विष्णु दत्त, राजकुमार सहित अन्य की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें