फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निफ्टम चौक और एचएसआईआईडीसी चौक पर अतिक्रमण हटाया

Tue, 23 Jun 2026 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ट्रैफिक पुलिस ने कुंडली थाना क्षेत्र के निफ्टम और एचएसआईआईडीसी चौक पर फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने टीम के साथ सड़क के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी कब्जों व यातायात में बाधा बनने वाले सामान को हटवाया।
विज्ञापन

लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) नरेंद्र कादयान ने कहा कि सार्वजनिक स्थान आमजन की सुविधा के लिए होते हैं। अतिक्रमण से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें