फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद की तरफ से शहर में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नप के सचिव ने अतिक्रमण वाली जगह चिह्नित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी जल्द ही सूची तैयार कर नप में देंगे। इसके बाद शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर नियमित अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न जगह पर दुकानदार व नागरिक अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे शहरवासियों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत नप को दी है। शहरवासियों की शिकायत पर नप ने अधिकारियों को अतिक्रमण वाली जगह को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद नप की तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए शहरवासियों को सूचना दी जाएगी। सूचना के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इन जगहों पर हैं अतिक्रमण
शहर में बरोदा रोड, सिविल रोड, पुराना अड्डा, बस अड्डा के पास, रोहतक गेट, मुख्य बाजार, रोहतक रोड, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, सोनीपत रोड, पानीपत रोड व जींद रोड पर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा कई काॅलोनियों में भी अतिक्रमण है, जिनकी नप की कर्मचारी सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


-
शहर में अतिक्रमण होने की शिकायत मिल रही हैं। जल्द ही नप की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नप सचिव को नोडल अधिकारी बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें