फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जींद रैली में तय समय से पहले पहुंचने के लिए प्रेरित किया

Tue, 14 Jul 2026 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में हुई बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ जिला संयोजक आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित रैली को लेकर मंगलवार को मार्केट कमेटी के सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला संयोजक आजाद नेहरा और वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने सभी वाहन चालकों और को-र्डिनेटरों से निरंतर संपर्क बनाए रखने व तय समय से पहले रैली स्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
बैठक में राजपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक, पुरखास मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, दातौली मंडल अध्यक्ष गौरव कामरा, राजपुर मंडल प्रभारी दिनेश अत्री, मंडल महामंत्री सुरेंद्र बारोटा, दीपक नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें