सोनीपत। सशक्त महिला संगठन ने बुधवार को पांच स्कूलों में विद्यार्थियों को जर्सी, जूते, फल, मिठाई, बिस्कुट, मूंगफली व रेवड़ी वितरित की गई। संगठन की प्रधान शालू त्यागी ने बताया कि इस वर्ष सर्दी में संगठन को लगभग 200 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी और जूते वितरित किए।
संगठन की सभी महिलाएं शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे भी संगठित होकर समाज सेवा का कार्य करती रहेगी। उनका उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। इस दौरान शांति सोलंकी, किरण बाला, सरला गर्ग, संतोष शर्मा, कुंती, प्रवीन, रेखा, सुमन गर्ग, रमा, प्रियंका मुंजाल भी मौजूद रहीं। संवाद