फोटो: 35: सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के खेतों में धान की फसल की जांच करते कृषि अधिकारी। स्रोत: कृ
गोहाना। धान की सीधी बिजाई की सत्यापित फसल की जांच करने के लिए पंचकूला मुख्यालय से उप कृषि सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सरबजीत गोहाना पहुंचे। उन्होंने उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, एसएमएस डॉ. सतेंद्र मलिक, बीएओ डॉ. संजीत मलिक, डॉ. कुलदीप और एडीओ डॉ. सुरजीत के साथ खेतों में जाकर फसल की जांच की।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से तीनों खंड गोहाना, मुंंडलाना और कथूरा में धान की सीधी बिजाई का खंडस्तर पर सत्यापन किया। डॉ. सरबजीत ने कहा कि इस रिपोर्ट को मुख्यालय पंचकूला में जमा करवाया जाएगा। संवाद