फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगें पूरी करने को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, एक जुलाई से धरने का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
फोटो 05 : सोनीपत के पंचायत भवन में बैठक के दौरान प्रदर्शन करती मिड डे मील कार्यकर्ता। स्रोत: मं - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सोनीपत। पंचायत भवन में शुक्रवार को मिड-डे मील कार्यकर्ता, कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व एचएसवीपी वर्कर यूनियन ने संयुक्त सभा का आयोजन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला और नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अल्टीमेटम दिया यदि मांगों पर 1 जुलाई तक सुनवाई नहीं हुई तो एचएसवीपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। सात दिन में समाधान नहीं किया तो पानी आपूर्ति व सीवर व्यवस्था ठप कर हड़ताल की जाएगी।
सभा की अध्यक्षता हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला प्रधान मीना सैनी व एचएसवीपी वर्कर यूनियन के जिला प्रधान रमेश कुमार अत्री ने की। संचालन मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर नागर और यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष महेश सपड़ा ने किया। इस दौरान मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर, ध्रुव कुमार, सुरेश रंगा, पुष्पेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, योगेश नागर समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

ज्ञापन में प्रमुख मांगे रखी गई :

-कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की 30 जून को समाप्त हो रही अप्रूवल को वर्ष 2026 तक बढ़ाया जाए।

-सेवा सुरक्षा के वादे को तत्काल लागू किया जाए।
- ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को निगम में समायोजित किया जाए।
-सभी कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
- मेडिकल कैशलेस सुविधा और पहचान पत्र जारी किए जाएं।

-मिड-डे मील सहित सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले।

- वेतन हर माह की 7 तारीख तक जारी किया जाए।

- अतिरिक्त कार्य न लिया जाए, समय पर अवकाश मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें