फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन स्वास्थ्य विभाग में 11 एचकेआरएन कर्मचारियों के तबादले रोकने की मांग

विज्ञापन
फोटो 72: बादली जल घर के एक कोने में पड़ी शराब और बीयर की खाली बोतले। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। बादली सब डिवीजन में तैनात 11 एचकेआरएन कर्मचारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने तबादलों का विरोध करते हुए इन्हें अनुचित बताया है। वहीं, विभाग का कहना है कि कर्मचारियों का स्थानांतरण विभागीय कार्यप्रणाली का हिस्सा है। तबादले के बाद नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले कर्मचारियों को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सर्वजीत ने कर्मचारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, कर्मचारियों ने एसडीओ पर पक्षपात और मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से बादली जलघर में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने का काम कर रहे थे। ऐसे में एक साथ 11 कर्मचारियों के तबादले से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

मामला सामने आने के बाद गुलिया खाप की अध्यक्ष विनोद गुलिया ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बातचीत करने के बाद एसडीएम विशाल कुमार से मुलाकात की। विनोद गुलिया ने कहा कि बादली में तैनात कर्मचारी गांव में पेयजल आपूर्ति बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए तबादलों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जलघर में शराबियों के जमावड़े की भी शिकायत
कर्मचारियों ने बताया कि जलघर परिसर में कुछ समय से शराबियों के जमावड़े की समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों ने इस संबंध में पहले भी विभागीय अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब शिकायत करने वाले कर्मचारियों में से कुछ के तबादले किए जाने से उनमें नाराजगी है।

एसडीएम ने जांच के लिए मांगा तीन दिन का समय
विनोद गुलिया ने एसडीएम विशाल कुमार से मुलाकात कर तबादले रोकने की मांग की, ताकि गांव की पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। एसडीएम ने मामले की पूरी कार्रवाई और तथ्यों की जांच के लिए तीन दिन का समय लिया है। इसके बाद मामले में आगे निर्णय लिया जाएगा।

एसडीओ बोले- तबादला विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सर्वजीत ने कहा कि तबादले विभागीय कार्यप्रणाली का हिस्सा हैं। उन्होंने सामाजिक लोगों के साथ किसी तरह के दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह संबंधित सामाजिक लोगों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। एसडीओ ने कर्मचारियों को तबादले के बाद नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फोटो 72:
फोटो नंबर 73:

फोटो 72: बादली जल घर के एक कोने में पड़ी शराब और बीयर की खाली बोतले। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें