फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्यटन केंद्र को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Nov 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत : पाठ
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पर्यटन केंद्र परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ, राई के प्रधान राजेंद्र सिंह छौक्कर ने मंगलवार को दिए गए धरने की अध्यक्षता की। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार नोहरा ने कहा कि सरकार ने पर्यटन निगम की बेशकीमती जमीन को 11-11 साल के लिए पट्टे पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। सार्वजनिक क्षेत्र को ठेके पर देने की शुरुआत सरकार ने पर्यटन उद्योग से की है। जिसका विरोध करने के लिए 29 नवंबर को राई में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें हरियाणा टूरिज्म के सभी पर्यटन केंद्रों के कर्मचारी नेता भाग लेगे। उस बैठक में राज्यस्तरीय आंदोलन शुरू करने का शंखनाद किया जाएगा। इस दौरान रमेश कश्यप, रामनिवास, श्रीदत्त शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें