फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड़ताल की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों ने किया मंथन

विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक को संबोधित करते देशराज
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। बैठक में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, राज्य उप महासचिव राजेश धनखड़ और राज्य संगठन सचिव रामकुमार उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज नैन और संचालन जिला सचिव राजेश ने किया।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मैकेनिकल विंग सहित कई विभागों में रेशेनेलाइजेशन के नाम पर सैकड़ों पदों की कटौती की सिफारिश की है। यह न केवल नियमों की अवहेलना है, इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी समाप्त होंगे।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर इस पर पुनर्विचार कर यूनियन से बातचीत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप, पब्लिक ब्रांच प्रधान आनंद हुड्डा, आईबी ब्रांच प्रधान नीरज लाकड़ा, संदीप चहल, नवीन, कृष्ण शर्मा, मनुराम, मनजीत, नरेश, जयवीर कोहाड़, सतीश, राजेंद्र भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें