फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा में कर्मी ने किया 24 लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के काठ मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कर्मचारी पर 24 लाख रुपये का गबन करने का आरोप है। आरोप है कि उसने बैंक के ग्राहकों के खातों से अपने और अपने परिचितों के खातों में पैसे भेज दिए। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद अब सिटी थाना में गबन व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कर्मी ने कई ग्राहकों का रुपया वापस भी कर दिया है।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने एसपी को शिकायत दी थी कि कांठ मंडी स्थित शाखा में लिपिक निशांत ने कई लोगों के खातोें से पैसे दूसरे खातों में भेजे हैं। कुछ समय से बैंक में ग्राहकों के खातों से रुपये गायब होने की शिकायत आ रही थी। विभागीय जांच में पाया गया कि निशांत ने ग्राहकों के खातों से रुपये गायब किए हैं। बैंक की आरंभिक जांच में करीब 24 लाख रुपये का गबन सामने आया है। बाद में कई लोगों के पैसे वापस किए गए। एसपी ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी।
पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि निशांत ग्राहकों के खातों से रुपयों को अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर देता था। बाद में उनसे रुपये वापस ले लेता था। इसके बाद मामला सिटी थाना पुलिस को भेज दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मामले में पूरी तरह जांच कर पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बैंक में ग्राहकों के खातों में हुए गड़बड़झाले की जांच कर मामला सिटी थाना पुलिस को भेज दिया गया है। सिटी थाना पुलिस मामले में आगे कार्रवाई करेगी।
- राजीव कुमार, प्रभारी, आर्थिक अपराध शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें