फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत ​स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में धरने पर मौजूद बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने मंगलवार को सर्कल कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार व उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए अधीक्षण अभियंता को अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। कर्मियों को रिस्क अलाउंस दिया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। साथ ही अन्य लंबित मांगों को पूरा किया जाए। सर्कल सचिव सुमित कटारिया ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
धरने की अध्यक्ष गोहाना यूनिट प्रधान अनिल देशवाल ने की। मंच संचालन राजकुमार शर्मा, प्रदीप नरवाल, राजेश मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विजय हुड्डा, राजसिंह दहिया, हरपाल भनवाला, ओमकुमार पंवार, सतीश दहिया, सतीश चहल, हरीश राणा, अंग्रेज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें