फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सूरी पेट्रोल पंप वाली गली और खरखौदा में छह घंटे बंद रही बिजली, लोग परेशान

Mon, 10 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। सोनीपत शहर के सूरी पेट्रोल पंप वाली गली और खरखौदा में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल अधिकारी की ओर से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे परमिट ले रखा था। वहीं, खरखौदा में 132 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान शहर के अधिकांश इलाकों में घरेलू व व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

बिजली कटौती की पूर्व सूचना न मिलने से लोग परेशान रही। लोगों ने बिजली निगम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक बिजली बंद रखने से पहले उचित सूचना दी जानी चाहिए थी। इनवर्टर डिस्चार्ज होने के कारण कई घरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरखौदा उपमंडल अधिकारी रवि कुमार का कहना है कि आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के चलते 132 केवी पावर हाउस पर परमिट लेकर कट लगाया गया था, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें