खरखौदा। 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े दिल्ली मार्ग और नेक्स्ट्रा सिटी फीडर क्षेत्र में बुधवार को साढ़े तीन घंटे तक बिजली की कटौती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती बिजली निगम की ओर से नए फीडर के लिए एसीएसआर केबल सेटअप के लिए की गई थी।
यह कार्य बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कट लगने से उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने कहना है कि इस तरह के लंबे कट लगाने से पहले विभाग को सूचना देनी चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे कार्यों को सुबह या देर शाम के समय किया जाए ताकि दिन में पड़ने तेज गर्मी से लोगों को राहत मिल सके।