फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपाल : जो करेगा विकास की बात, उसे ही जाएगा हमारा वोट

Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में रविवार को मेयर उप चुनाव पर चर्चा करते
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर उप चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। इस बार लोग सोच-विचार कर अपने मत का प्रयोग करना चाहते हैं। चुनावी चौपाल में लोग क्षेत्रवाद, जातिगत राजनीति समीकरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन लोग मतदान को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में रविवार को काफी संख्या में बुजुर्ग मेयर उप चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि उस मेयर प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा जो क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराएगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि गर्मी के दिनों में क्षेत्र में पानी की किल्लत रहती है। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी होती है। तभी उनकी बात काटते हुए जयपाल व दशरथ ने कहा कि पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम ने कोई बेहतर कदम नहीं उठाया है। उनका मानना है कि इस बार कांग्रेस व भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा। वह ऐसे में प्रत्याशी को अपना नेता चुनेंगे, जो क्षेत्र के विकास को गति देने वाला होगा। चुनावी चर्चा में विकास का मुद्दा अहम रहा। बुजुर्ग भूप सिंह, सुक्रमपाल गहलावत, अजीत सिंह, सूरजभान व पं. कवरभान ने बताया कि नगर निगम ने शहर की सड़कों को उखाड़कर फेंक दिया है। गलियाें में आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक पार्टी के नेता जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन पर काम नहीं होता। हमें ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए जो ईमानदार होने के साथ क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य करें।
रामकुंवार राठी, प्रेम राठी, संतराम ने कहा कि मेयर जात-पात को दरकिनार कर सभी को साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। प्रत्याशियों को परखकर विकास के मुद्दे पर वोट डाला जाएगा। मेयर बनने के बाद शहर का समान रूप से विकास करा सके और रेलवे लाइन पार क्षेत्र में गर्मी के दिनों में होने वाली पानी की किल्लत दूर करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें