फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव : पोलिंग पार्टियों को बांटी चुनाव सामग्री, मतदान आज

Sat, 25 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए जिले के छह विधानसभार क्षेत्रों में 1260 पोलिंग पार्टियों को मोहाना बीट्स कॉलेज से शुक्रवार को बूथों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, राई, खरखौदा व बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनावी सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा चुनाव की जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन व उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि 25 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम छह बजे समाप्त होगा। मतदान करवाने के बाद शाम को सभी पार्टियां वापस बिट्स कॉलेज मोहाना पहुंचकर अपनी ईवीएम और चुनाव सामग्री जमा करवाएंगी। इसके बाद इन मशीनों को विधानसभा अनुसार बने स्ट्रांग रूमों में पूरी सुरक्षा की बीच रखा जाएगा।
सोनीपत लोकसभा के लिए 4 जून को बिट्स कॉलेज मोहाना में ही वोटों की गिनती की जाएगी। जरनल ऑब्जर्वर ने कहा कि पोलिंग पार्टी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता से ड्यूटी का निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव को संपन्न कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र पर केवल मतदाताओं को ही प्रवेश करने की अनुमति है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र बूथ
गन्नौर 223
राई 208
खरखौदा 189
सोनीपत 203
गोहाना 214
बरोदा 223
कुल 1260
इंसेट
गर्मी के चलते मतदान केंद्रों पर की व्यापक व्यवस्थाएं
डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि गर्मी के चलते सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। जिनमें पानी, ओआरएस, एंबुलेंस व चिकित्सक की टीम की व्यवस्था शामिल है। जिन मतदान केंद्रों पर छत नहीं है, वहां लाइन में लगने वाले मतदाताओं के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वह गर्मी बढ़ने से पहले ही अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। घर से निकलते समय सिर पर कपड़ा या छाता और पानी पीकर आएं।
इंसेट

मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा
मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। यहां रिकार्डिंग भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार का तनाव न उत्पन्न हो सके। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के टेंट लगाने पर पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। सभी कर्मचारी को वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर और ईडीसी जारी कर दिए गए हैं, ताकि कर्मचारी भी शत प्रतिशत वोट डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें