फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीवार की ईंट निकालने से रोकने पर हुई बुजुर्ग की हत्या

Tue, 06 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल में बुजुर्ग की मौत के मामले में बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ोसी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेटे का आरोप है कि पड़ोसी रसोई का निर्माण कर रहा है। वह उनकी दीवार की ईंट निकालने लगा तो पिता ने उसे रोक दिया था। इसी गुस्से में आरोपी ने उनके पिता को पीटा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
गांव मुरथल निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता फेरू (76) रविवार शाम को घर पर थे। उनका पड़ोसी अमित अपने घर में रसोई का निर्माण करवा रहा है। वह इसके लिए उनकी दीवार से ईंट निकालने लगा तो पिता और मां सरबती ने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित व उसकी मां तथा बहने ने उनके पिता को पकड़ लिया और पिटाई की। जब मां ने बचाने लगी तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। अमित ने उनके पिता को घूसा मारा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी महाबीर व मुकेश उनके पिता को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें