फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उधार दिए रुपये मांगने पर की थी बुजुर्ग की हत्या

Mon, 04 Dec 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की सिर में ईंट मारकर हत्या करने के मामले मे
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की हत्या उधार के रुपये वापस मांगने के विवाद में की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को फिरोजपुर बांगर के अंग्रेज ने सैदपुर चौकी पुलिस को बताया था कि लेन-देन को लेकर उनके पिता हवा सिंह (60) का पड़ोस के रहने वाली रणबीर के साथ मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार की रात को उनके पिता के साथ रणबीर ने गली में कहासुनी की थी। उसके बाद उनके पिता के सिर में ईंट मार दी थी। शोर मचाने पर उनके व उनकी मां के साथ भी मारपीट की गई थी। बाद में आरोपी भाग गया था। घायल पिता हवा सिंह को पीजीआई, रोहतक लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया। सैदपुर चौकी प्रभारी अशोक का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दाल-चीनी के लिए थोड़े बहुत रुपये का लेनदेन कर लेता था। जिसे लेकर ही उनके बीच कहासुनी हुई थी।

फोटो :37: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की सिर में ईंट मारकर हत्या करने के मामले मे

फोटो :37: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर में बुजुर्ग की सिर में ईंट मारकर हत्या करने के मामले मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें