फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बेटे संग न्यायालय से घर लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सैदपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सरूप सिंह अपने बेटे के साथ न्यायालय से घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दरियाव सिंह की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुंडल निवासी दरियाव सिंह ने बताया कि वह अपने पिता सरूप सिंह (93) के साथ सोमवार को न्यायालय, खरखौदा में गए हुए थे। अपना काम निपटाकर वह वापस घर जा रहे थे। ऐसे में सैदपुर चौक पर सवारी वाहन से उतरकर वह दोनों पिता-पुत्र पैदल गांव की तरफ चल पड़े। उनका कहना है कि इसी दौरान पीछे से एक युवक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को चलाता हुआ आया और उनके पिता को टक्कर मारकर कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। चालक ने कुछ दूरी पर अपना ट्रैक्टर रोका। भीड़ के एकत्रित होने पर वह अपने पिता को लोगों की मदद से अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उनके पिता को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें