फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर लगाया पीटने का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सेहरी गांव के रहने वाले बुजुर्ग जगबीर ने बेटे अक्षय और बहू पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पिटाई में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जगबीर की शिकायत पर पुलिस ने उनके बेटे और बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बेटा अक्षय नशे का आदी है। इसके चलते वह अकसर उन्हें परेशान करता है। वह बेटे-बहू से दूरी बनाकर रखते हैं। उनका कहना है कि रविवार को अक्षय शराब पीकर आया और उन्हें और उनकी पत्नी को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनकी बहू ने उसका साथ दिया। डंडों से उनको और उनकी पत्नी को पीटने शुरू कर दिया। बचाव में वह भागे तो उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया। आसपास के लोग शोर सुनकर आए तो दोनों ने जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें