फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहू से झगड़ा करने से रोका तो की थी बड़े भाई की हत्या

विज्ञापन
फोटो 48: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत प
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मुरथल के पास स्थित पंजाब- हिमाचल ढाबा पर शराब के नशे में बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से नेपाल हॉल पंचकूला के सेक्टर-9 का रहने वाला राजू है। पुलिस ने आरोपी ने कबूल किया है कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा रहता है। बड़ा भाई उसे पत्नी से झगड़ा करने से रोकता था।
विज्ञापन


गांव मलिकपुर निवासी निखिल ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने मुरथल-कुराड़ के बीच हिमाचल-पंजाब ढाबा खोल रखा है। सोमवार शाम को पंचकूला के सेक्टर-9 निवासी राजू (38) व राजेश ढाबे पर पहुंचे थे। वह दोनों खुद को भाई बता रहे थे। वह ट्रक में सामान भरकर पंजाब के मोहाली से यूपी के गाजियाबाद जा रहे थे। दोनों भाइयों का ढाबा के सामने झगड़ा हो गया था। निखिल ने बताया था कि उनके भाई नितिश ने बीच बचाव करा दिया था। उसके बाद राजेश ट्रक के पास चला गया था। कुछ देर बाद दोनों भाई फिर से लडऩे लगे। राजेश ने राजू की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिससे वह बेसुध हो गया था। बाद में राजेश भाग गया। राजू को अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले में अब एसआई तेजप्रकाश ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

-ढाबे पर भाई की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया है कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती है। बड़ा भाई उसे अक्सर टोकता रहता था। ढाबे पर भी टोकने के बाद उनका झगड़ा हो गया। झगड़े में पिटाई से भाई की मौत हो गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें