फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ कॉलोनियां होंगी नियमित, औपचारिकता पूरी

Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में जल्द ही 8 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने अधिकतर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही कॉलोनियों की फाइलों को मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को 8 नियमित कॉलोनियों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार 17 कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित हुई हैं। इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में विष्णु नगर एक्सटेंशन, आर्य नगर एक्सटेंशन, भनभौरी माता कॉलोनी, गोवर्धन कॉलोनी, श्रीराम शरणम् कॉलोनी, मीनाक्षी कॉलोनी, गुढ़ा विलेज कॉलोनी और ज्योतिबा फुले कॉलोनी को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन कॉलोनियों की सर्वे, ड्राइंग व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कॉलोनियों की फाइल मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी जाएगी।
कॉलोनियां नियमित होने के बाद मिलने वाली सुविधाएं
कॉलोनियां नियमित होने के बाद इनमें पक्की गलियों, पानी निकासी के लिए सीवर लाइनों और घर-घर में पेयजल की सुविधा मिलेगी। साथ ही पार्क, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी व अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से पहले चरण में 8 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कॉलोनियों की फाइलों को मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। -कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें