फोटो 35. मंदिर से सामान चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: विडियो ग्रैब
गन्नौर। खेड़ी तगा के मंदिर के स्टोर रूम से सामान चोरी हो गया। चोरी के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो गांव का ही एक युवक उसमें दिख रहा है। मंदिर के पुजारी ने इसकी शिकायत थाना बड़ी में दी है।
पुजारी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उनकी माता की तबीयत खराब होने की वजह से 4 अगस्त को वह अपने बच्चों के साथ अपने गांव गागौर जिला शामली, उत्तर प्रदेश गए थे। इसी दिन गांव के सरपंच ने उन्हें फोन कर मंदिर के स्टोर रूम से चोरी होने की सूचना दी। अगले दिन जब वह मंदिर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी चैक किए तो उसमें गांव खेड़ी तगा का अनिल मंदिर परिसर के स्टोर रूम दिखाई दिया। इसके बाद गांव के सरपंच व ग्रामीणों को बुला कर स्टोर रूम की जांच की तो वहां से सिलिंडर, पीतल की अखंड ज्योत, लोहे की कुछ एंगल, चांदी का पतीला चोरी हुआ मिला। पुलिस ने पुजारी हिमांशु की शिकायत पर अनिल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फोटो 35. मंदिर से सामान चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध। स्रोत: विडियो ग्रैब