फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा कल : नमाज अदा कर अमन-शांति के लिए मांगी जाएगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 28 मई, बुधवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ मांगी जाएगी। इसके लिए मस्जिदों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय अलग-अलग रहेगा। वहीं पर्व को लेकर महिलाएं और बच्चे बाजारों में खरीदारी में जुटे हैं। अपने खास लोगों और रिश्तेदारों को निमंत्रण देने का दौर भी जारी है।
विज्ञापन



मंगलवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद पर्व को लेकर व्यवस्थाएं बनाने और लोगों को निमंत्रण देने का सिलसिला जारी रहा। नमाज अदा करने आने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। ईद पर्व पर नए कपड़े पहनने के साथ विभिन्न व्यंजन बनाने का भी विशेष महत्व होता है। बाजारों में लोग ईद से जुड़े सामान की खरीदारी कर रहे हैं।



जीटी रोड स्थित रसोई की मदीना मस्जिद के इमाम नसीम कासमी ने बताया कि 28 मई को पूरे भारत में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील की कि ईद के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रतिबंधित या वर्जित जानवर की कुर्बानी न करें। कुर्बानी केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही करें। गली-मोहल्लों, सोसायटी और खुले स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। साथ ही इसका वीडियो बनाकर प्रसारित करने से भी बचें। उन्होंने लोगों से अपने वतन हिंदुस्तान, पड़ोसियों और भाईचारे का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज



मामा-भांजा मस्जिद, सोनीपत — सुबह 6:50 बजे

मदीना मस्जिद, रसोई — सुबह 7:30 बजे

नांगल मस्जिद, सोनीपत — सुबह 7:15 बजे

कब्रिस्तान वाली मस्जिद, कुंडली — सुबह 7:30 बजे

प्रेम कॉलोनी मस्जिद, कुंडली — सुबह 6:00 बजे

ईदगाह मस्जिद, सोनीपत — सुबह 8:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें