फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत-बरेली बस सेवा को रफ्तार देने की कवायद

Wed, 01 Jul 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर प्रदेश बरेली के लिए सोनीपत से शुरू की गई रोडवेज बस सेवा को पहले सप्ताह में अपेक्षित सवारियां नहीं मिल सकी। ऐसे में विभाग ने रूट का सर्वे कराने का फैसला लिया है। इसके लिए इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो विभिन्न बस स्टॉपेज पर यात्रियों की संख्या और यात्रा के उपयुक्त समय का आकलन करेंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर बस के समय और ठहराव में बदलाव कर सेवा को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि किन स्थानों पर अधिक यात्री मिल रहे हैं और किस समय यात्रा की मांग ज्यादा रहती है।
इसके अलावा जरूरत के अनुसार नए ठहराव जोड़ने या मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। विभाग का मानना है कि यात्रियों की सुविधा के अनुरूप शेड्यूल तैयार होने पर इस रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

झुमकों, बांस की कलाकृतियों व फर्नीचर की है पहचान
बरेली उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर है। झुमकों, बांस की कलाकृतियों और लकड़ी के फर्नीचर के लिए इसकी अलग पहचान है। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिरों के कारण इसे नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है। सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए बरेली आते-जाते हैं। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में इस रूट पर सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। हालांकि शुरुआती दिनों में अपेक्षा के अनुरूप यात्री नहीं मिलने से विभाग अब रूट की जरूरतों को समझकर संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने में जुट गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आवश्यक बदलावों के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

पांच घंटे में पूरा होता है सफर
सोनीपत से बरेली की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। यह बस बागपत, मेरठ, बिजनौर, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद और रामपुर होते हुए बरेली पहुंचती है। पूरे सफर में करीब पांच घंटे का समय लगता है। सोनीपत बस डिपो से प्रतिदिन सुबह 11 बजे बस रवाना होती है। बरेली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बस वापस सोनीपत के लिए चलती है। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बीच के कई प्रमुख शहरों तक सीधा आवागमन भी उपलब्ध हुआ है।


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनीपत-बरेली बस सेवा शुरू की गई है। फिलहाल रूट पर यात्रियों की संख्या और उनकी जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार समय-सारिणी और ठहराव में बदलाव कर सेवा को और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, एसएस, सोनीपत बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें