फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषार्थ जीवन है व प्रमाद मृत्यु के समान : जयेंद्र

Thu, 23 Apr 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत के आर्य समाज माडल टाउन में आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत : आर्य समा
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन में सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। तीसरे दिन बुधवार को आचार्य भानु प्रकाश शास्त्री ने ईश्वर भक्ति, सामाजिक, पारिवारिक और देशभक्ति से जुड़े भजन एवं महर्षि स्वामी दयानंद के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

मुख्य प्रवक्ता आचार्य जयेंद्र आर्य ने कहा कि मनुष्य को जीवन में निरंतर पुरुषार्थ करना चाहिए, क्योंकि पुरुषार्थ ही जीवन है और प्रमाद ही मृत्यु के समान है। पुरुषार्थ से अंतःकरण शुद्ध होता है और व्यक्ति को आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है। यह कार्यक्रम संस्था प्रधान ज्ञानेश्वर त्यागी की अध्यक्षता में किया गया।
आचार्य सतन देव सत्यम ने वेदवाणी का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान मधु आर्य, महेश जुनेजा, प्रमोद मल्होत्रा, सुमन भगत, गीता सहगल, विनोद सहगल, हरिचंद स्नेही, ईश्वर सिंह, सविता मल्होत्रा, कौशल्या देवी, कृष्णा भूटानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें