फोटो : सोनीपत के छोटू राम आर्य महाविद्यालय में विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों संग प्राचार
सोनीपत। छोटू राम आर्य कॉलेज में बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में राजनीति विज्ञान की भूमिका समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की। इसमें बीए ऑनर्स से रितेश को मिस्टर फेयरवेल और हर्षित को मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया। एमए से महेश ने मिस्टर फेयरवेल का खिताब जीता जबकि रवि को मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया। संवाद