फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बंद का असर: करीब 221 ट्रेन प्रभावित, 157 रद्द; हिमाचल प्रदेश जाने वाली बसों को वाया चंडीगढ़ भेजा जा रहा

Mon, 30 Dec 2024 01:38 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

पंजाब बंद का असर अंबाला में दिखाई दे रहा है। पंजाब बंद होने से करीब 221 ट्रेनें प्रभावित हैं। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने लगभग 157 ट्रेनें रद्द की है। बाकी को देरी से चलाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब बंद का असर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किसानों ने 11 दिन बाद एक बार फिर सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर किसानों ने पंजाब में कई यातायात के आवागमन को रोक दिया है। ऐसे में रेलवे ने भी किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पंजाब की ओर जाने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। इससे पहले कियानाें ने 19 दिसंबर को पंजाब में कई जगह रेलवे ट्रैक जाम कर रोष जताया था। 

विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन को लेकर उत्तर रेलवे ने रविवार देर शाम को ही पंजाब रूट पर करीब 107 ट्रेनों के आवागमन को रद्द कर दिया था। ऐसे में रेलवे की ओर से नई दिल्ली-पंजाब रूट आवागमन करने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन सभी ट्रेनों का सोनीपत स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित है। ट्रेनों के रद्द रहने से अधिकतर यात्री सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। कुछ यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेकर वापस लौट गए। रद्द की गई अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का दिल्ली स्टेशन तक परिचालन किया गया है। वहीं पंजाब से आने वाली ट्रेनों को अमृतसर में रोका गया है। इन ट्रेनों को नई दिल्ली व पंजाब की ओर रवाना नहीं किया गया। ऐसे में दिल्ली व अंबाला की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने पंजाब में यातायात सहित रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर चार दिन पहले ही चेताया था। रेल मंत्रालय को आशंका थी कि किसान यातायात मार्ग सहित रेलवे ट्रैक पर उतर सकते हैं। इसी के चलते रविवार देर रात लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर चलने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब जाने वाली 107 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

दिल्ली-पंजाब रूट की रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें
14508 बठिंडा एक्सप्रेस, 15707-15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 12919-12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11057-11058 दादर एक्सप्रेस, 12497-12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 22429-22430 पठानकोट एक्सप्रेस, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12011-12012 कालका शताब्दी, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 12057-12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

विज्ञापन

अंबाला से नहीं जा पा रहीं ट्रेनें, बसें का भी चक्का जाम होने से यात्री परेशान

पंजाब बंद का असर अंबाला में दिखाई दे रहा है। पंजाब बंद होने से करीब 221 ट्रेनें प्रभावित हैं। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने लगभग 157 ट्रेनें रद्द की है। बाकी को देरी से चलाने की बात कही जा रही है। अंबाला-लुधियाना सेक्शन के शंभू और अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन के लालडू रेलवे स्टेशन पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। सर्दी में रेलवे स्टेशन पर समय गुजारना भी यात्रियों को मुश्किल हो रहा है।

हालांकि यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन पर  सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही टिकट रद्दीकरण को लेकर भी अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। वहीं, पंजाब बंद का असर रोडवेज पर भी दिखाई दे रहा है। बसें भी नहीं संचालित हो पा रही हैं। अंबाला से पटियाला, लुधियाना और अमृतसर तक पंजाब के कई जिलों को रोडवेज कवर करती है।



मगर सुबह से यहां के लिए एक भी बस संचालित नहीं हई है। वहीं पंजाब की पनबस और पीआरटीसी भी अपनी एक भी बस अंबाला लेकर नहीं आ सकी है। इसके कारण पंजाब वाले यात्रियों को सर्दी में रोडवेज बस स्टैंड पर ही अपना समय गुजारना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश जाने वाली बसों काे साहा के रास्ते एनएच 344 के जरिए चंडीगढ़ से होते हुए हिमाचल प्रदेश भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें