सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को योग का अभ्या
सोनीपत। राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान को सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से दिखाया गया। जिसमें शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व योग के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। यह कार्यक्रम यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित किया गया था। जिसका एजुसेट व यू ट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।
मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक विद्यार्थियों को शिक्षामंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा से जनित तनाव को योग के माध्यम से दूर करने के मंत्र भी दिए। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि शिक्षा मंत्री के संबोधित को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाने की सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थी। शिक्षा मंत्री का संबोधन विद्यार्थियों पर बने परीक्षा के तनाव को दूर करने का काम करेगा।
स्कूल प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि स्कूल में सभी छात्राओं ने शिक्षा मंत्री को ध्यान से सुना। परीक्षा से पहले यह संबोधन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। सुबह छात्राओं को सूर्य नमस्कार व योग करवाते हुए इसके लाभ भी बताए गए।