फोटो 20- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित विभाग के कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के
सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एसीएस विनीत गर्ग, मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल की मौजूदगी में मंगलवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अध्यापकों की समस्याओं पर बातचीत की। बैठक में जेबीटी के 2012 के सेवा नियमावली में संशोधन, छुट्टियों में लगे प्रशिक्षण शिविरों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश (कम्पेन्सेटरी लीव) का पत्र जारी किया गया।
संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि बैठक में अधूरे मामलों को छोड़कर पूरे दस्तावेजों वाले सभी एसीपी व स्वास्थ्य बिल संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा, जेबीटी शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर, सभी श्रेणी के ट्रांसफर 31 मार्च से पहले करने का आश्वासन दिया गया।
लंबित मांगों पर विरोध जारी रखेगा संघ
नरेंद्र चहल, दिनेश छिक्कारा ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने संघ को मॉडल संस्कृति व पीएमश्री विद्यालयों में तबादले के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम 15 दिन में जारी करने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार को पत्र भेजने, शून्य छात्र संख्या वाले विद्यालयों को छोड़कर किसी भी स्कूल बंद न करने, मॉडल विद्यालयों में आगामी सत्र से हिंदी माध्यम में दाखिले, तबादला नीति का ड्राफ्ट शीघ्र जारी करवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल शहर के बाहरी क्षेत्रों में नए विद्यालय खोलने, मौलिक मुख्य अध्यापक से पीजीटी पदोन्नति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। लंबित मांगों पर संघ का विरोध जारी रहेगा।