फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा में भारी कमीशनखोरी, न पकड़ रहे बंंदर का आरोप लगा पार्षदों ने किया हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: 10: गली निर्माण न होने पर नपा अध्यक्ष के समक्ष नाराजगी जताती मनोनित पार्षद ममता मेहरा। पा
विज्ञापन
खरखौदा। नवनियुक्त सचिव मनीष की मौजूदगी में हुई नगर पालिका की पहली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कई पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए उसे बीच में ही छोड़कर चले गए। बैठक के दौरान पार्षदों ने सीधे-सीधे नाम न लेकर नगर पालिका के कार्यों में विधायक पवन खरखौदा के हस्तक्षेप करने और काम सिरे न चढ़ने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्षदों की तरफ से इस दौरान बड़े भाई शब्द का इस्तेमाल बार-बार कर बड़ी कुर्सी पर बैठे नेता का नाम लिया और बोले की बेशक नपा की बैठक में आना छोड़ दिया है लेकिन नपा में हस्तक्षेप करना अभी भी नहीं छोड़ा है।
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा की अगुवाई में हाउस की बैठक नगर पालिका कार्यालय में बुलाई गई थी। पार्षदों ने पिछली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर काम न होने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि आगे के कार्यों पर सुनवाई ही तब होगी जब पहले पिछली बैठकों का हिसाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि शहर में बंदर नहीं पकड़े जा रहे हैं। दिवाली अंधेरे में बीत गई और स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं की जा रही। लावारिस पशु ऐसे ही घूम रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इन बातों के बीच पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि बड़े पद पर बैठे हमारे एक भाई काम नहीं होने दे रहे हैं।
उनकी तरफ से आरोप लगाया गया कि जिस जमीन को नगर पालिका केस जीत चुकी है उन पर इसलिए कब्जा नहीं ले रही है क्योंकि कब्जाधारी खुद बड़े भाई के साथ घूमते हैं। सोमवार को बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार करने पर कोरम पूरा नहीं हुआ जिसके चलते बैठक निरस्त करनी पड़ी।
बैठक के दौरान आरोप लगे कि सफाई ठेके में भी बड़ा भ्रष्टाचार है। रिकॉर्ड में 55 सफाई कर्मी हैं लेकिन 30 से 35 कर्मियों का वेतन ठेकेदार को गलत दिया जा रहा है। उसकी रिकवरी होने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस मामले की जांच जरूरी है।


पार्षदों ने बैठक में आरोप लगाया कि नगर पालिका पर कमीशनखोरी भारी पड़ रही है। ठेकेदार नपा से ऊपर हो गए हैं। इस समय वही नपा को चला रहे हैं। काम कब करना है, कैसे करना है उनके ऊपर निर्भर है। नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ पता नहीं जबकि वार्ड वासियों की नाराजगी पार्षद झेल रहे हैं।
पार्षद सीमा देवी ने कहा कि कब किसके कहने पर क्या काम हुआ और उसे क्यों किया गया उन्हें इस पर लिखित में जवाब चाहिए।



पार्षदों ने इस दौरान कहा कि जो कार्य उन्होंने पहली बैठक में रखते हुए उन्हें करने के लिए कहा था वह आज तक अधूरे हैं। अधिकारियों की जवाबदेही नहीं है। हाउस की बैठक बुलाई गई लेकिन जवाब देने के लिए जब संबंधित अधिकारी मौके पर ही नहीं हैं तो फिर बैठक बुलाने का क्या औचित्य रह जाता है। इस दौरान बैठक में आज रखे जाने वाले प्रस्तावित कार्य भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके और पार्षद पिछले कार्य होने पर अगली बैठक बुलाने की बात कहकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें