बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के तत्वावधान में 14-15 नवंबर को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर विभाग और प्रशासन तैयार हैं। 44 परीक्षा केंद्रों के लिए 45 फ्लाइंग स्कवायड तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा तीन आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें से एक उपायुक्त सोनीपत द्वारा, एक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा और तीसरा शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रशासन ने परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लगाते हुए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए थे।
परीक्षा के दौरान लेवल-1,2 व तीन की परीक्षा आयोजित की जानी है। 14 नवंबर को सायंकालीन सत्र में 3.30 बजे परीक्षा होगी और 15 नवंबर को प्रात:कालीन व सायंकालीन दोनों सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल को वहां का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा बीईओ खरखौदा नवीन गुुलिया को भी वहां नियंत्रण कक्ष में लगाया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा को फ्लाइंग स्कवाड के अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। परीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।