फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत के अनिल विहार में ईडी की रेड से मचा हड़कंप, माइनिंग व्यापारी नीरज शर्मा के आवास पर जांच जारी

Sat, 08 Mar 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ईडी की टीम नीरज शर्मा के आवास पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ईडी की टीम ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
सोनीपत में पहुंची ईडी की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के अनिल विहार में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने माइनिंग व्यापारी नीरज शर्मा के आवास पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी कई गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और सीधे नीरज शर्मा के आवास पर दस्तक दी।

विज्ञापन


नीरज शर्मा का नाम अवैध खनन और संपत्तियों से जुड़े मामलों में सामने आ रहा है, जिसको लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी ने किस विशेष मामले को लेकर छापेमारी की है।

विज्ञापन


अवैध संपत्तियों और लेन-देन की हो रही जांच
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी नीरज शर्मा से जुड़े लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि नीरज शर्मा ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में माइनिंग का काम किया है और उसके खिलाफ अवैध खनन और कालेधन को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच रह चुके हैं नीरज शर्मा
गौरतलब है कि नीरज शर्मा गांव ब्राह्मणवास के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं और माइनिंग के क्षेत्र में उनका अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। लेकिन अब उन पर अवैध संपत्ति और अवैध लेन-देन का आरोप लगने के बाद ईडी की कार्रवाई ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें