फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको गाड़ी चोरी कर भागे, जीपीएस से पीछा कर समालखा गैराज में दबोचे

विज्ञापन
समालखा गैराज में काटी गई ईको कार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर से चोर घर के बाहर खड़ी ईको गाड़ी चोरी कर ले गए। मालिक गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर पीछा कर समालखा में एक गैराज पर पहुंच गए। वहां चोर गाड़ी को काटने का प्रयास कर रहे थे। गाड़ी मालिक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया और आरोपियों को पकड़वा दिया। वारदात गन्नौर की होने की कारण यहां मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी कर्मबीर ने बताया कि बुधवार रात उसने अपनी ईको गाड़ी जीपीएस के माध्यम से लॉककर घर के बाहर खड़ी की थी। कर्मबीर ने बताया कि जीपीएस से लॉक होने के बाद उसकी गाड़ी चल नहीं सकती थी। वीरवार सुबह जब वह बाहर आया तो देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी। उसकी गाड़ी जीपीएस से लॉक होने की वजह से चोर गाड़ी को रस्सी से दूसरे वाहन के साथ बांधकर ले गए। जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन देखने पर पता चला कि गाड़ी समालखा में खड़ी है। उसने मौके पर जाकर पुलिस को बुलाया और आरोपियों को पकड़वा दिया। उसके बाद गन्नौर में शिकायत दी। वहीं समालखा में पकड़े गए आरोपियों को पानीपत सीआईए की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें